भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बर्लिन की दीवार / 27 / हरबिन्दर सिंह गिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:16, 18 जून 2022 के समय का अवतरण

पत्थर निर्जीव नहीं है
वे एक आवाज भी हैं।

यदि ऐसा न होता
अजन्ता और एलोरा की गुफाएं
क्योंकर आज भी बोलतीं
कहानी उस अभूतपूर्व लगन की
जो उस समय के
लोगों में थी
एक कला के प्रति
और उससे भी ज्यादा
कला की गहराई में डूबकर
जीवन का अर्थ दूढने की।

तभी तो बर्लिन दीवार के
ये ढ़हते टुकड़े पत्थरों के भी
दे रहे हैं आवाज मानव को,
इन पत्थरों का प्रयोग
कला की गहराई
तक ही सीमित रखों,
न कि ऐसी दीवारों को
बनाने के लिये
जो मानवता की
आवाज ही दबा दे।