भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बर्लिन की दीवार / 33 / हरबिन्दर सिंह गिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरबिन्दर सिंह गिल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:22, 18 जून 2022 के समय का अवतरण

जब हमने ऊपर
एक आम पत्थर
और बर्लिन दीवार में
लगे पत्थरों का
समान्तर विश्लेषण किया है।

क्यों न अंत में
इन दोनों के गहन
व्यक्तित्व से
जीवन का
एक सहज अर्थ निकाल
मानवता की जिंदगी में
उसे सार्थक
करने का प्रयास करें।

हम देखेंगे
यह बर्लिन दीवार
मानवता के इतिहास में
एक मील पत्थर
साबित होगी।

जहाँ से
मानव और मानवता
एक नये
सफर पर चल पड़ेंगी
और रास्ते में
न आएगी
ऐसी कोई भी रूकावट
जैसी थी
यह बर्लिन दीवार।