"वीर तुम बढ़े चलो / द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी" के अवतरणों में अंतर
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | ''कवि: [[ द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ]]'' | + | '''कवि: [[ द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ]]''' |
[[ Category:कविताएँ ]] | [[ Category:कविताएँ ]] | ||
[[ Category:द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ]] | [[ Category:द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी ]] | ||
पंक्ति 43: | पंक्ति 43: | ||
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! | वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो ! | ||
− | |||
− |
12:43, 11 अगस्त 2006 का अवतरण
कवि: द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !
हाथ में ध्वजा रहे बाल दल सजा रहे
ध्वज कभी झुके नहीं दल कभी स्र्के नहीं
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !
सामने पहाड़ हो सिंह की दहाड़ हो
तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !
प्रात हो कि रात हो संग हो न साथ हो
सूर्य से बढे चलो चन्द्र से बढे चलो
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !
एक ध्वज लिये हुए एक प्रण किये हुए
मातृ भूमि के लिये पितृ भूमि के लिये
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !
अन्न भूमि में भरा वारि भूमि में भरा
यत्न कर निकाल लो रत्न भर निकाल लो
वीर तुम बढ़े चलो ! धीर तुम बढ़े चलो !