भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उठ न जाए लाश / रामकुमार कृषक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह=स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:17, 9 जनवरी 2023 के समय का अवतरण
उठ न जाए लाश...
पहरा है
लाश होना ही यहाँ
अपराध गहरा है !
रोज़
रोज़ों में बदलते
मानते रमज़ान
आदमी जीते जिया श्मशान,
मौत का तकिया लगा
अब, आज ठहरा है !
टूटता बेशक रहा
साबुत रखी
मरजाद
कुल-धुल जैसे, रही फ़रियाद,
बाजु़बानो !
ये ज़माना बहुत बहरा है !
27-9-1976