भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जैसे कान हवा के हिलते / अशोक शाह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक शाह }} {{KKCatKavita}} <poem> सबसे ऊपर की फु...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

03:29, 21 जनवरी 2023 के समय का अवतरण


सबसे ऊपर की फुनगी पर
पीपल के दो पत्ते डोलते
जैसे कान हवा के हिलते

चौकस रहता हर पल पीपल
कहाँ छिपेगी जंगल की वात
करवट भी लेती अलसाये
हिल ही जाते अल्हड़ पत्ते
नज़र में आ जाती सबके

गगन हमेशा ही कहता
छोड़ दो अपनी चंचलता
वात से हो जाओ निर्वात
सुन कभी तू मेरी बात

-0-