भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भाषा की स्मृति / रंजना मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:52, 16 मई 2023 के समय का अवतरण

मंगलेश डबराल के लिए

हर नए दुख के लिए
भाषा के पास कुछ पुराने शब्द थे
हर नया दुख भाषा के प्राचीन शब्दकोश का
नया सन्धान

हर नए दुख के बाद
भाषा की अछूती पगडण्डियाँ तलाशनी थीं
चलते चले जाना था
वन कन्दराओं आग पानी घाटियों में

हर अन्त एक शुरुआत थी
हर शुरुआत अपने अन्त की निरन्तरता

कोलाहल भरी लम्बी यात्राओं के बाद मैने पाया
दुख छुपा बैठा था
शब्दों के बीच ठहरे मौन में
आसरा ढूँढ़ता था
सबसे सरल शब्दों का

हर नए दुख की उपस्थिति
भाषा की आदि स्मृति थी