"आख़िरी जाम / आन्ना अख़्मातवा / अनिल जनविजय" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आन्ना अख़्मातवा |अनुवादक=अनिल जन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
'''मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय''' | '''मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय''' | ||
− | + | — | |
'''लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी में पढ़िए''' | '''लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी में पढ़िए''' | ||
Анна Ахматова | Анна Ахматова |
22:21, 7 जून 2023 के समय का अवतरण
मैंने अपने उजड़े घर के नाम यह जाम उठाया,
कि मैंने इतना अशुभ अमंगलकारी जीवन पाया ।
साथ-साथ हम जीए अकेलेपन का ये भार ढोते,
तुम्हारे लिए पीती यह जाम, जो तुम पास में होते ।
झूठ कहा मुझे जिन होठों ने, किया था मुझसे छल,
आँखों का वह ठण्डापन ही, बना था तब मक़्तल ।
असल बात यह दुनिया रूखी, बर्बर और बेरहम,
उस ख़ुदा ने भी नहीं बचाया, बसा जो सबके ज़ेहन ।
1934
मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय
—
लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी में पढ़िए
Анна Ахматова
Последний тост
Я пью за разорённый дом,
За злую жизнь мою,
За одиночество вдвоём,
И за тебя я пью, —
За ложь меня предавших губ,
За мертвый холод глаз,
За то, что мир жесток и груб,
За то, что Бог не спас.
1934 г.