भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मानचित्र / कुलदीप सिंह भाटी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुलदीप सिंह भाटी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:18, 26 जनवरी 2024 के समय का अवतरण

मानचित्र
सरहदों और सीमाओं
की जानकारी के लिए बनाए
सिर्फ़ नक्शे भर नहीं हैं

बल्कि ये हैं
इस बिलखती धरती की काया पर
कुछ लोगों द्वारा किए गए
बलात् विभाजन के कुकृत्यों की खरोंचे,

जिनसे रिसता है लहू
आज भी इंसानियत का।

इन्हीं खरोंचों को दिखा
यह धरती
आज भी माँगती है न्याय
अपने साथ हुई
इस ज्यादती के लिए।