भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ख़ुद को ख़ुद ही झुठलाओ मत / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो
 
पंक्ति 18: पंक्ति 18:
 
चोट किसी की सहलाओ मत।
 
चोट किसी की सहलाओ मत।
  
सभी कुरेदेंगे फिर फिर से,
+
सभी कुरेदेंगे फिर-फिर से,
 
घाव किसी को दिखलाओ मत।
 
घाव किसी को दिखलाओ मत।
 
</poem>
 
</poem>

17:19, 24 फ़रवरी 2024 के समय का अवतरण

ख़ुद को ख़ुद ही झुठलाओ मत।
सच बोलो तो हकलाओ मत।

भीड़ बहुत है मर जाएगा,
अंधे को पथ बतलाओ मत।

दिल बच्चा है ज़िद कर लेगा,
दिखा खिलौने बहलाओ मत।

दुनिया बदनीयत कह देगी,
चोट किसी की सहलाओ मत।

सभी कुरेदेंगे फिर-फिर से,
घाव किसी को दिखलाओ मत।