भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आँधियों का प्रभाव देखा कर / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
छो |
||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
बादलों का बचाव देखा कर। | बादलों का बचाव देखा कर। | ||
− | अपनी | + | अपनी क़िस्मत पे गर्व कर लेकिन, |
दूसरों का अभाव देखा कर। | दूसरों का अभाव देखा कर। | ||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
और धधके अलाव देखा कर। | और धधके अलाव देखा कर। | ||
− | डोर, | + | डोर, मज़बूत जो लगे तुझको, |
कभी उसका तनाव देखा कर। | कभी उसका तनाव देखा कर। | ||
13:10, 26 फ़रवरी 2024 के समय का अवतरण
आँधियों का प्रभाव देखा कर।
बादलों का बचाव देखा कर।
अपनी क़िस्मत पे गर्व कर लेकिन,
दूसरों का अभाव देखा कर।
सर्दियों में तो गीली यादों का,
और धधके अलाव देखा कर।
डोर, मज़बूत जो लगे तुझको,
कभी उसका तनाव देखा कर।
गर न दिखती ढलान हो ‘सज्जन’,
किस तरफ है बहाव देखा कर।