"सवालों की किताब / पाब्लो नेरूदा / प्रभाती नौटियाल" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पाब्लो नेरूदा |अनुवादक=प्रभाती न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
'''( I )''' | '''( I )''' | ||
− | बर्फ़बारी | + | बर्फ़बारी के इन्तज़ार में |
बाग़ान को क्यों उजाड़ा गया ? | बाग़ान को क्यों उजाड़ा गया ? | ||
03:55, 14 जनवरी 2025 के समय का अवतरण
( I )
बर्फ़बारी के इन्तज़ार में
बाग़ान को क्यों उजाड़ा गया ?
कैसे लगे पता कि
कलकत्ते के देवों में
भगवान कौन-सा है ?
क्यों जीते हैं रेशमी कीड़े
इतनी फटेहाल ज़िन्दगी ?
चेरी के दिल की मिठास
इतनी सख़्त क्यों होती है ?
क्या इसलिए
कि मरना है
या कि जीना जारी रखना है ?
(II)
जब सभी नदियाँ मीठी हैं
तो समुद्र कहाँ से लाता है नमक ?
ऋतुएँ कैसे जानती हैं
उन्हें अब बदलने हैं कपड़े ?
सर्दियों में इतनी सुस्त
और बाद में कैसे इतनी चुस्त ?
और जड़ों को कैसे होता पता
कि उन्हें रोशनी की ओर बढ़ना है ?
इतने सारे रंग-बिरंगे फूलों से
फिर हवा से दुआ-सलामी भी ?
क्या हमेशा एक जैसा होता है वसन्त
जो अपना किरदार निभाता है ?
मूल स्पानी भाषा से अनुवाद : प्रभाती नौटियाल