भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शर्मनाक समय / अदनान कफ़ील दरवेश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अदनान कफ़ील दरवेश |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
04:01, 14 मार्च 2025 के समय का अवतरण
इस शर्मनाक समय में
कविताएँ भी थीं लहूलुहान
और भेज रही थीं कवियों पर
बेशुमार लानतें…
वो इतनी विचलित थीं
कि मिटा देना चाहती थीं
अपने लिखने वालों के ही नाम…