भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"साँवरी सलोनी सूरत / भव्य भसीन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भव्य भसीन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:42, 8 जून 2025 के समय का अवतरण

साँवरी सलोनी सूरत हृदय समाई री।
बिखरी अलक छुपी पलक झपाई री।

अधरन लाली प्यारी मृदु मुस्कान री।
कदम्बन कुंडल कानन सजाय री।
साँवरी...

चंदन का टीका मोती नासिका पर धवल ।
उरझी उरझी घुँघवारी पँखिया विराज री।
साँवरी...

चल सखी जमुना तीरे जित मेरो श्याम री।
निकट बिठाऊँ करूँ भर भर प्यार री।
साँवरी...