भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पुजारिन कैसी हूँ मैं नाथ / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह=चिन्ता / अज्ञेय }} {{KKC...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Arti Singh (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
− | + | पुजारिन कैसी हूँ मैं नाथ! | |
झुका जाता लज्जा से माथ! | झुका जाता लज्जा से माथ! | ||
छिपे आयी हूँ मन्दिर-द्वार छिपे ही भीतर किया प्रवेश। | छिपे आयी हूँ मन्दिर-द्वार छिपे ही भीतर किया प्रवेश। |
19:32, 28 जून 2025 के समय का अवतरण
पुजारिन कैसी हूँ मैं नाथ!
झुका जाता लज्जा से माथ!
छिपे आयी हूँ मन्दिर-द्वार छिपे ही भीतर किया प्रवेश।
किन्तु कैसे लूँ वदन निहार-छिपे कैसेे हो पूजा शेष!
दया से आँख मूँद लो देव! नहीं माँगूँगी मैं वरदान,
तुम्हें अनदेखे दे कर भेंट-तिमिर में हूँगी अन्तर्धान।
ध्यान मत दो तुम मेरी ओर-न पूछो क्या लायी हूँ साथ!
गान से भरा हुआ यह हृदय-अघ्र्य को चित-तत्पर ये हाथ!
पुजारिन कैसी हूँ मैं नाथ!
1934