भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कोख से कंठ तक / अनीता सैनी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता सैनी }} {{KKCatKavita}} <poem> </poem>' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | भ्रम के बादल | ||
+ | भाव रचते हैं। | ||
+ | आत्मा की गीली मिट्टी में — | ||
+ | प्रेम के अँखुए फूटते हैं। | ||
− | + | तुमने देखा ही होगा — | |
+ | मरुस्थल की कोख में | ||
+ | हिलोरे लेता समंदर, | ||
+ | मृगमरीचिका नहीं — | ||
+ | नागफनी को जन्म देता है। | ||
+ | और फिर, | ||
+ | उस नागफनी को | ||
+ | प्रेम में धीरे-धीरे | ||
+ | सूखते हुए भी, | ||
+ | तुमने देखा ही होगा? | ||
+ | और यदि | ||
+ | तुमने नहीं देखा — | ||
+ | तो बस इतना | ||
+ | कि कैसे | ||
+ | उसके लिखे एक-एक प्रेम-पत्र, | ||
+ | उसी की काया पर उग आए थे | ||
+ | काँटे बनकर। | ||
</poem> | </poem> |
12:58, 20 जुलाई 2025 के समय का अवतरण
भ्रम के बादल
भाव रचते हैं।
आत्मा की गीली मिट्टी में —
प्रेम के अँखुए फूटते हैं।
तुमने देखा ही होगा —
मरुस्थल की कोख में
हिलोरे लेता समंदर,
मृगमरीचिका नहीं —
नागफनी को जन्म देता है।
और फिर,
उस नागफनी को
प्रेम में धीरे-धीरे
सूखते हुए भी,
तुमने देखा ही होगा?
और यदि
तुमने नहीं देखा —
तो बस इतना
कि कैसे
उसके लिखे एक-एक प्रेम-पत्र,
उसी की काया पर उग आए थे
काँटे बनकर।