भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नियति / अशोक अंजुम" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:16, 27 जुलाई 2025 के समय का अवतरण
बच्चा
घर के सामने
मिट्टी में खेलता था
देखते-देखते
बड़ा हो गया
और
डिग्रियों की टोकरी बनाकर
उठाने लगा मिट्टी