भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हर नई सांझ की सहर है जिन्दगी / चन्द्र त्रिखा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:53, 18 अगस्त 2025 के समय का अवतरण

हर नई सांझ की सहर है जिन्दगी
एक भटकी हुई लहर है जिन्दगी

सिर्फ अपना ही ग़म अपनी ही दास्तां
लेकर मर जाएँ तो ज़हर है जिन्दगी

खुद फरेबी में गर उम्र सारी कटे
कहर है जि़न्दगी, क़हर है जिन्दगी

जब जिएँ दूसरों के लिए ही जिएँ
दरअसल में वही शहर है जिन्दगी

कुछ सलीके से ख़ामोश कट जाए तो
खूबसूरत मुधर बहर है जिन्दगी