भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक अजूबा / सूर्यकुमार पांडेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
| − | {{KKCatBaalKavita} | + | {{KKCatBaalKavita}} |
<poem> | <poem> | ||
मैंने एक अजूबा कल, देखा अपने सपने में, | मैंने एक अजूबा कल, देखा अपने सपने में, | ||
22:30, 4 सितम्बर 2025 के समय का अवतरण
मैंने एक अजूबा कल, देखा अपने सपने में,
सौ चूहे खा मस्त-मगन, बिल्ली माला जपने में ।
चींटी के पर उग आए थे, मिली हवा में उड़ती,
मछली देखी मैंने, जो पेड़ों के ऊपर चढ़ती ।
हुआ जुकाम मेंढकी को था, मेंढक गप्प लड़ाता,
चींपो-चींपो गधा सभी को, अपने गीत सुनाता ।
रंगे सियार कई देखे थे, इधर-उधर इतराते,
गीदड़ देखे, जो उलटे भागे शहरों को जाते ।
शेर और बकरी पीते थे, एक घाट पर पानी,
और लोमड़ी के मुँह में अंगूर मिले लासानी ।
ऊँट न जाने किस करवट बैठे, हम जान न पाए,
नींद खुल गई, हम यह सब सपना है, मान न पाए ।
