भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम सुपारी-से / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुँअर बेचैन }} दिन सरौता हम सुपारी-से। ज़िंदगी-...)
(कोई अंतर नहीं)

11:56, 4 दिसम्बर 2008 का अवतरण

दिन सरौता

हम सुपारी-से।


ज़िंदगी-है तश्तरी का पान

काल-घर जाता हुआ मेहमान

चार कंधों की

सवारी-से।


जन्म-अंकुर में बदलता बीज

मृत्यु है कोई ख़रीदी चीज़


साँस वाली

रेजगारी-से।

बचपना-ज्यों सूर, कवि रसखान

है बुढ़ापा-रहिमना का ग्यान

दिन जवानी के

बिहारी-से।

-- यह कविता Dr.Bhawna Kunwar द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।