भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"साफ़गोई से कहा कोरा कहा / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज |संग्रह= अपनी ज़मीन से }} [[Category:ग़ज़...) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
− | + | ||
साफ़गोई से कहा कोरा कहा | साफ़गोई से कहा कोरा कहा |
23:27, 1 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण
साफ़गोई से कहा कोरा कहा
जो कहा डट कर कहा सीधा कहा
फिर पुरानी सोच पीछे पड़ गई
शे'र हमने जब कोई ताज़ा कहा
ख़ुदनुमाई हाक़िमों की क्या हुई
टट्टुओं को नस्ल का घोड़ा कहा
अक़्स अपना ढूँढते रह जाओगे
हर हसीं चेहरे को शीशा कहा
कर दिया मजबूर किसने आपको
आपने फिर क्यूँ हमें अपना कहा
बात करते हैं ग़ज़लगो प्रेम की
यार लोगों ने उन्हें क्या— क्या कहा.