भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सिर से ऊपर गुज़र गया पानी / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=जहीर कुरैशी | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
− | |संग्रह=चांदनी का दु:ख | + | |संग्रह=चांदनी का दु:ख / जहीर कुरैशी |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
19:18, 4 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण
सिर से ऊपर गुज़र गया पानी
उसकी आँखों में भर गया पानी
’एक्स-रे’ की रिपोर्ट कहती है
फेफड़ों में उतर गया पानी
आग जो काम कर नहीं पाई
वे बड़े काम कर गया पानी
उनकी आँखों में कैसी लाज-शरम
जिनकी आँखों का मर गया पानी
कितनी नावें नदी में डूब गयीं
किन्तु हर बार तर गया पानी