भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हंस का इम्तहान बाकी है / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहीर कुरैशी |संग्रह=चांदनी का दु:ख }} Category:ग़ज़ल <po...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=जहीर कुरैशी | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
− | |संग्रह=चांदनी का दु:ख | + | |संग्रह=चांदनी का दु:ख / जहीर कुरैशी |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
08:47, 7 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण
हंस का इम्तहान बाकी है
एक ऊँची उड़ान बाकी है
मेरे पैरों तले धरा न सही
शीश पर आसमान बाकी है
सूखे पनघट के घाट पर अब तक
रस्सियों का निशान बाकी है
गाँव में खण्डहर की सूरत में
उस हवेली की शान बाकी है
उसका रुँधने लगा गला लेकिन
आँसुओं की ज़ुबान बाकी है
आँकड़ों के सिवा, गरीबों पर
झुग्गियों का बयान बाकी है
यात्रा खत्म हो गई लेकिन
यात्रा की थकान बाकी है