भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आओ! / विजय राठौर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय राठौर |संग्रह= }} <Poem> आओ! लेकिन न आना जाने की द...)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:41, 11 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

आओ!
लेकिन न आना
जाने की दुराशा के साथ

आओ!
सम्वाद के लिए
सार्थक भाषा के साथ

आओ!
नए उत्पाद की जीवन्त
अभिलाषा के साथ

आओ!
आ-आकर
मिलने की प्रत्याशा के साथ
तुम आओ!