भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पाँच बज गए / रवीन्द्रनाथ त्यागी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवीन्द्रनाथ त्यागी |संग्रह= }} <poem> पाँच बज गए दफ़...)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:17, 17 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण

पाँच बज गए

दफ़्तरों के पिंजरों से
हज़ारों परिन्दे (जो मुर्दा थे)
सहसा जीवित हो गए...
पाँच बज गए...

आकुल मन
शलथ तन...

भावनाओं के समु्द्र
शब्दों के पक्षी
गीतों के पंख खोल
उड़ गए... उड़ गए...
पाँच बज गए।