भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चिंतामणि-3 / हरिओम राजोरिया" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिओम राजोरिया |संग्रह= }} <Poem> चिन्तामणि की मृत्य...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
07:08, 29 मार्च 2009 के समय का अवतरण
चिन्तामणि की मृत्यु से
खाली हो गया खाली स्थान
चिन्तामणि भ्रम थे
उनकी मृत्यु भी भ्रम है
व्यसन थे चिन्तामणि
चिन्तामणि बन गये थे हमारी आदत
हमें अब विकल्प चाहिए
विकल्प नहीं, हमें तो चिन्तामणि ही चाहिए।