भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मौन बैठे तोड़कर निब जज सभी / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तेवरी / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem> म...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
00:54, 2 मई 2009 के समय का अवतरण
मौन बैठे तोड़कर निब जज सभी
लाल स्याही में रँगे काग़ज़ सभी
रूप ने विश्वास को छल कर कहा
प्यार में, व्यापार में जायज सभी
आसनों पर बैठ टीका वेद की
कर रहे जो जन्म से जारज सभी
कल्पना जिसने सजाया था गगन
पहन मृगछाला चली वह तज सभी
जाल को मछली निगलने को चली
जागरण का देख लो अचरज सभी
अब कला के देखिए तेवर नए
सादगी ने जीत ली सजधज सभी