भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फूल हैं हम हाशियों के / यश मालवीय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=यश मालवीय | ||
+ | }} | ||
[[Category:गीत]] | [[Category:गीत]] | ||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
चित्र हमने हैं उकेरे आँधियों में भी दियों के, | चित्र हमने हैं उकेरे आँधियों में भी दियों के, |
14:19, 27 जनवरी 2008 के समय का अवतरण
चित्र हमने हैं उकेरे आँधियों में भी दियों के,
हमें अनदेखा करो मत फूल हैं हम हाशियों के ।
करो तो महसूस, भीनी गंध है फैली हमारी,
हैं हमी में छुपे, तुलसी – जायसी, मीरा – बिहारी,
हमें चेहरे छल न सकते धर्म के या जातियों के ।
मंच का अस्तित्व हम से हम भले नेपथ्य में हैं,
माथे की सलवटों सजते ज़िंदगी के कथ्य में हैं,
धूप हैं मन की, हमीं हैं, मेघ नीली बिजलियों के ।
सभ्यता के शिल्प में हैं सरोकारों से सधे हैं,
कोख में कल की पलें हैं डोर से सच की बँधे हैं,
इन्द्रधनु के रंग हैं, हम रंग उड़ती तितलियों के ।
वर्णमाला में सजे हैं क्षर न होंगे अग्नि-अक्षर,
एक हरियाली लिये हम बोलते हैं मौन जल पर,
है सरोवर आँख में, हम स्वप्न तिरती मछलियों के ।