भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जवानी गुज़र गयी / दाग़ देहलवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दाग़ देहलवी |संग्रह= }} क्या कहिये किस तरह से जवान...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:18, 8 मई 2009 का अवतरण
क्या कहिये किस तरह से जवानी गुज़र गयी
बदनाम करने आई थी बदनाम कर गयी।
क्या क्या रही सहर को शब-ए-वस्ल की तलाश
कहता रहा अभी तो यहीं थी किधर गयी।
रहती है कब बहार-ए-जवानी तमाम उम्र
मानिन्दे-बू-ए-गुल इधर आयी उधर गयी।
नैरंग-ए-रोज़गार से बदला न रंग-ए-इश्क़
अपनी हमेशा एक तरह पर गुज़र गयी।