भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक चादर-सी उजालों / कमलेश भट्ट 'कमल'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | रचनाकार | + | {{KKGlobal}} |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=कमलेश भट्ट 'कमल' | |
+ | }} | ||
[[Category:गज़ल]] | [[Category:गज़ल]] | ||
− | |||
− | |||
− | |||
एक चादर-सी उजालों की तनी होगी | एक चादर-सी उजालों की तनी होगी | ||
13:47, 10 मई 2009 के समय का अवतरण
एक चादर-सी उजालों की तनी होगी
रात जाएगी तो खुलकर रोशनी होगी।
सिर्फ वो साबुत बचेगी ज़लज़लों में भी
जो इमारत सच की इंर्टों से बनी होगी।
आज तो केवल अमावस है, अँधेरा है
कल इसी छत पर खुली-सी चाँदनी होगी।
जैसे भी हालात हैं हमने बनाये हैं
हमको ही जीने की सूरत खोजनी होगी।
बन्द रहता है वो ख़ुद में इस तरह अक्सर
दोस्ती होगी न उससे दुश्मनी होगी।