भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पिंजरें में कैद पंछी / कमलेश भट्ट 'कमल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कमलेश भट्ट 'कमल'
 +
}}
 
[[Category:गज़ल]]
 
[[Category:गज़ल]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
 
 
पिंजरें में कैद पंछी कितनी उड़ान लाते
 
पिंजरें में कैद पंछी कितनी उड़ान लाते
  

13:51, 10 मई 2009 का अवतरण

पिंजरें में कैद पंछी कितनी उड़ान लाते

अपने परों में कैसे वो आसमान लाते।


कागज पे लिखने भर से खुशहालियाँ जो आतीं

अपनी गजल में हम भी हँसता सिवान लाते।


हथियार की जरूरत बिल्कुल नहीं थी भाई

मज़हब की बात करते, गीता कुरान लाते।


तन्हा ज़बान की तो लत झूठ की लगी थी

फिर रहनुमा कहाँ से सच की ज़बान लाते।


पहले ही सुन चुके हैं आँसू के खूब किस्से

अब तो कहीं से खुशियों की दास्तान लाते।