भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हादसों की बात पर / कमलेश भट्ट 'कमल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कमलेश भट्ट 'कमल'
 +
}}
 
[[Category:गज़ल]]
 
[[Category:गज़ल]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
 
 
हादसों की बात पर अल्फाज़ गूँगे हो गए
 
हादसों की बात पर अल्फाज़ गूँगे हो गए
  

13:57, 10 मई 2009 के समय का अवतरण

हादसों की बात पर अल्फाज़ गूँगे हो गए

मुल्क में अब हर तरफ हालात ऐसे हो गए।


ठीक है, हमको नहीं मंज़िल मिली तो क्या हुआ

इस बहाने ही सही, कुछ तो तज़ुरबे हो गए।


पाठशाला प्रेम की कोई नहीं खोली गई

नफ़रतों के, हर शहर, घर-घर मदरसे हो गए।


जब बहुत दिन तक नहीं कोई खब़र आई-गई

आप हमसे, आपसे हम बेखब़र-से हो गए।


ढेर-सी अच्छाइयों का ज़िक्र तक आया नहीं

इक बुराई के, शहर में खूब चर्चे हो गए।


रोशनी अब भी नहीं बिल्कुल मरी है, मानिए

बस हुआ ये है धुँधलके और गहरे हो गए।