भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चिड़िया से कहा लड़की ने / रवीन्द्र दास" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: चिड़िया से कहा लड़की ने पंख दोगी मुझे ! उड़ना चाहती हूँ मैं भी खु...) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=रवीन्द्र दास | ||
+ | }} | ||
+ | <poem> | ||
चिड़िया से कहा लड़की ने | चिड़िया से कहा लड़की ने | ||
पंक्ति 28: | पंक्ति 32: | ||
अगले जन्म में | अगले जन्म में | ||
− | पंखों वाली चिड़िया बना दे मुझे! | + | पंखों वाली चिड़िया बना दे मुझे!</poem> |
17:09, 19 मई 2009 का अवतरण
चिड़िया से कहा लड़की ने
पंख दोगी मुझे !
उड़ना चाहती हूँ मैं भी
खुले आकाश में
चिड़िया ने कहा
क्यों नहीं , ये लो मेरे पंख
घूम आओ अनंत आकाश में
सकपका गयी लड़की
बोली- नहीं, नहीं ,
अभी नहीं ले सकती मैं पंख ,
मम्मी डाटेंगी
मैं ठीक हूँ ऐसे ही
फिर भी प्रार्थना करुँगी भगवान् से
अगले जन्म में
पंखों वाली चिड़िया बना दे मुझे!