भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिल में गुलशन / राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
+ | |रचनाकार=राम सनेहीलाल शर्मा 'यायावर' | ||
+ | |संग्रह= | ||
+ | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
दिल में गुलशन आंख में सपना सुहाना रख। | दिल में गुलशन आंख में सपना सुहाना रख। | ||
16:10, 24 मई 2009 के समय का अवतरण
दिल में गुलशन आंख में सपना सुहाना रख।
आस्मां की डालियों पर आशियाना रख।।
हर कदम पर एक मुश्किल ज़िंदगी का नाम।
फिर से मिलने का मगर कोई बहाना रख।।
अर्थ में भर अर्थ की अभिव्यंजना का अर्थ।
शक की सीमा के आगे भी निशाना रख।।
कफ़स का ये द्वार टूटेगा नहीं सच है, मगर।
हौसला रख अपना ये पर फड़फ़ड़ाना रख।।
तेरे जाने के पर जिसे दुहराएगी महफ़िल।
वक्त की आंखों में एक ऐसा फसाना रख।।
दर्द की दौलत से यायावर हुआ है तू।
पांव की ठोकर के आगे ये ज़माना रख।।