भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"घट / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''घट''' बाँझ होता प्राणवायु म...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:54, 19 जून 2009 के समय का अवतरण
घट
बाँझ होता प्राणवायु
मन्नतों, आशीष, वचनों का उपाय
धर्म का आह्वान
मुक्ति श्राप से
औ’ सूर्य का छिप लौट जाना
पृथ्वियों के गीत
लहरों सरगमों का फूट जाना।
हर घड़ा कच्चा बना है।