भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अपने समय में / गिरधर राठी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= गिरिधर राठी |संग्रह= निमित्त / गिरिधर राठी }} यह एक दौड़ ...) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) छो (अपने समय में / गिरिधर राठी का नाम बदलकर अपने समय में / गिरधर राठी कर दिया गया है) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:35, 24 जून 2009 का अवतरण
यह एक दौड़ है अंधी दौड़!
रैफ़री न कोई।
न कोई पाबन्दी न लिहाज़ न मुरव्वत;
हर एक है अपने बूते पर--
कोनो-अतरों में अदृश्य आले हैं
तस्वीरें खिंचती हैं दूर-दूर जाती हैं
दम फूलता है तो होती है गुंजार
कोई लड़खड़ाए तो फूटती है किलकार
यह एक दौड़ है, अंधी दौड़
दौड़ता है कौन-कौन साथ यह पता नहीं
दौड़ना कहाँ तक है यह भी पता नहीं