भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अंधकूपों का अँधेरा रोशनाई हो गया है / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> अंधकूपों सा अँधेरा रौशनाई हो गया है राहज़न का राज़ लिखना ही बु...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
अंधकूपों सा अँधेरा रौशनाई हो गया है | अंधकूपों सा अँधेरा रौशनाई हो गया है |
07:01, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
अंधकूपों सा अँधेरा रौशनाई हो गया है
राहज़न का राज़ लिखना ही बुराई हो गयाहै
कुछ लकीरों के फक़ीरों की यहाँ इतनी चली है
राह अपनी ख़ुद बनाना बेवफाई हो गया है
कामना की दौड़ में फिरसत किसे समझे ज़रा भी
यातना उस पेड़ की जो बोनसाई हो गया है
गलकटों चोंरों लुटेरों जाबिरों के कारनामों
का बदल कर नाम हाथों की सफाई हो गया है
इस हवा में साँस लेना था कहाँ आसान अब तो
फेफड़ों के ज़ोर की भी आजमाई हो गया है
कब करिंदों की सफाई का चले अभियान देखें
डॉन का तो काम सारा बासफाई हो गया है
प्रेम रस मुजरे दलाली हैं वही बस नाम केवल
देवदासी से बदलकर आजा बाई हो गया है