भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ऐश में एहसास की बातें चलीं / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> ऐश में अहसास की बातें चली मैकदों में प्यास की बातें चली कीचड़ो...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
ऐश में अहसास की बातें चली | ऐश में अहसास की बातें चली |
07:03, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
ऐश में अहसास की बातें चली
मैकदों में प्यास की बातें चली
कीचड़ों ने कमल जब पैदा किए
देवियों के वास की बातें चली
जब कभी रावण के सिर आई है मौत
राम के बनवास की बातें चली
पतझड़ी सन्यास बस आया गया
जब कभी मधुमास की बातें चलीं
याद आया वह पहाड़ी हमसफर
आपसी विश्वास की बातें चली
रह गईं अनुबन्ध बनकर ज़िन्दगी
प्रेम के बनवास की बातें चली