भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"घनघोर बादलों में में छुपी बिजलियाँ भी हैं / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> घोर बादलों में छुपी बिजलियाँ भी हैं कुछ हवा के दामन में आँधिया...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
घोर बादलों में छुपी बिजलियाँ भी हैं | घोर बादलों में छुपी बिजलियाँ भी हैं |
07:25, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
घोर बादलों में छुपी बिजलियाँ भी हैं
कुछ हवा के दामन में आँधियाँ भी हैं
हिम्मत से इस पहाड़ का रस्ता तो साफ कर
आगे कहीं इसी के रम्य घाटियाँ भी हैं
पत्थर उठा सके न किसी पर यह सोचकर
घर न हो यह काँच का तो ख़िड़कियाँ भी हैं
छोटी मछलियाँ भी हैं मगर ही का डर नहीं
जान की दुश्मन तो बड़ी मछलियाँ भी हैं
इन जिल्लतों के बाद भी वह मौन है अगर
यह उसका संस्कार नहीं रोटियाँ भी है
करते हैं फूल कितने निषेचित परागकण
मौसम है खुशगवार कई तितलियाँ भी हैं
है प्रेम की ज़मीं का क्षरण इस के बावजूद
कुछ कलाईयों में बँधी राखियाँ भी हैं