भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"डायरी / सरोज परमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज परमार |संग्रह= घर सुख और आदमी / सरोज परमार }} [[C...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:04, 22 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
प्रसार
दूर-दूर तक
सूनेपन का
रेशे रेशे तक
खालीपन
का
एक बदनसीब डायरी
जिस पर लिखा गया नहीं
बरसों से/
कोरी भी नहीं,अनछुई भी नहीं
छुअन झेली भी नहीं।
कहीं एक पन्ने पर
इबारत अधूरी
पूरी होने के इंतज़ार में।