भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अज़्मत-ए-ज़िन्दगी को बेच दिया / सागर सिद्दीकी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सागर सिद्दीकी |संग्रह= }} {{KKGhazal}} <poem> अज़्मत-ए-ज़िन्द...) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGhazal}} |
<poem> | <poem> | ||
अज़्मत-ए-ज़िन्दगी को बेच दिया | अज़्मत-ए-ज़िन्दगी को बेच दिया |
11:59, 27 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
अज़्मत-ए-ज़िन्दगी को बेच दिया
हम ने अपनी ख़ुशी को बेच दिया
चश्म-ए-साक़ी के इक इशारे पे
उम्र की तिश्नगि को बेच दिया
रिन्द जाम-ओ-सुबू पे हँसते हैं
शैख़ ने बन्दगी को बेच दिया
रहगुज़ारों पे लुट गई राधा
शाम ने बाँसुरी को बेच दिया
जगमगाते हैं वहशतों के दयार
अक़्ल ने आदमी को बेच दिया
लब-ओ-रुख़्सार के इवज़ हम ने
सित्वत-ए-ख़ुस्रवी को बेच दिया
इश्क़ बेहरूपिया है ऐ 'सागर'
आपने सादगी को बेच दिया