भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नस्ले-आदम में सादगी भर दे / बुनियाद हुसैन ज़हीन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार= बुनियाद हुसैन ज़हीन | |रचनाकार= बुनियाद हुसैन ज़हीन | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=एहसास के रंग / बुनियाद हुसैन ज़हीन |
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
<poem> | <poem> | ||
नस्ले-आदम में सादगी भर दे | नस्ले-आदम में सादगी भर दे |
20:55, 7 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण
नस्ले-आदम में सादगी भर दे
अब तो इन्साँ में आजिज़ी भर दे
बिस्तरे-मर्ग पे जो लेटे हैं
उनकी साँसों में ज़िन्दगी भर दे
हम ग़रीबों के आशियानों में
मेरे मालिक तू रोशनी भर दे
भीगी-भीगी रहें मेरी पलकें
इनमें एहसास की नमी भर दे
फ़स्ले-गुल और मैं तही-दामन
मेरे दामन में भी ख़ुशी भर दे
अब तो सारा चमन शबाब पे है
पत्ते-पत्ते में सरख़ुशी भर दे
तेरे नग़मे हों क्यूँ उदास ज़हीन
इनकी रग-रग में शाइरी भर दे