भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वह. / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=मनखान आएगा / अवतार एनगिल }} <poem>...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=अवतार एनगिल | |रचनाकार=अवतार एनगिल | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=सूर्य से सूर्य तक / अवतार एनगिल |
}} | }} | ||
<poem> | <poem> |
14:01, 16 सितम्बर 2009 का अवतरण
वह
जो बार-बार आता है
बतियाता है
बिना शब्दों के
वह
जो बार-बार
मथता है
हथेलियों और तलवों को
बीचों-बीच
डिवाइडर की नोक से
वह
जो बार-बार आता है
और धंसता चला जाता है
बीच माथे में
डायनामाईटी बर्मे-सा
मेरा प्रिय सखा है वह
बार-बार आता है जो
हार-हार जाता है जो
मैं उसे क्या कहूँ।