भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चल पडी चुपचाप सन-सन-सन हुआ / माखनलाल चतुर्वेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माखनलाल चतुर्वेदी |संग्रह=हिम तरंगिनी / माखनला...) |
|||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
आँख की कलियाँ, अरी, खोलो जरा, | आँख की कलियाँ, अरी, खोलो जरा, | ||
हिल खपतियों को जगाने-सी लगी | हिल खपतियों को जगाने-सी लगी | ||
+ | |||
पत्तियों की चुटकियाँ | पत्तियों की चुटकियाँ | ||
झट दीं बजा, | झट दीं बजा, | ||
पंक्ति 18: | पंक्ति 19: | ||
विश्व-साँसें गीत | विश्व-साँसें गीत | ||
गाने-सी लगीं। | गाने-सी लगीं। | ||
+ | |||
जग उठा तरु-वृन्द-जग, सुन घोषणा, | जग उठा तरु-वृन्द-जग, सुन घोषणा, | ||
पंछियों में चहचहाहट मच गई; | पंछियों में चहचहाहट मच गई; |
21:22, 6 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
चल पडी चुपचाप सन-सन-सन हुआ,
डालियों को यों चिताने-सी लगी
आँख की कलियाँ, अरी, खोलो जरा,
हिल खपतियों को जगाने-सी लगी
पत्तियों की चुटकियाँ
झट दीं बजा,
डालियाँ कुछ-
ढुलमुलाने-सी लगीं,
किस परम आनन्द-
निधि के चरण पर,
विश्व-साँसें गीत
गाने-सी लगीं।
जग उठा तरु-वृन्द-जग, सुन घोषणा,
पंछियों में चहचहाहट मच गई;
वायु का झोंका जहाँ आया वहाँ-
विश्व में क्यों सनसनाहट मच गई?