भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मैंने देखा था, कलिका के / माखनलाल चतुर्वेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माखनलाल चतुर्वेदी |संग्रह=हिम तरंगिनी / माखनला...) |
|||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
किन्तु एक मैं देख न पाई | किन्तु एक मैं देख न पाई | ||
फूलों में बँध जाना; | फूलों में बँध जाना; | ||
− | और हॄदय की | + | और हॄदय की मूरत का यों |
जीवित चित्र बनाना! | जीवित चित्र बनाना! | ||
</poem> | </poem> |
09:55, 7 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
मैंने देखा था, कलिका के
कंठ कालिमा देते
मैंने देखा था, फूलों में
उसको चुम्बन लेते
मैंने देखा था, लहरों पर
उसको गूँज मचाते
दिन ही में, मैंने देखा था
उसको सोरठ गाते।
दर्पण पर, सिर धुन-धुन मैंने
देखा था बलि जाते
अपने चरणों से ॠतुओं को
गिन-गिन उसे बुलाते
किन्तु एक मैं देख न पाई
फूलों में बँध जाना;
और हॄदय की मूरत का यों
जीवित चित्र बनाना!