भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अवशिष्ट / धर्मवीर भारती" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धर्मवीर भारती }} <poem>दुख आया घुट घुटकर मन-मन मैं खी…)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:17, 26 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

दुख आया
घुट घुटकर
मन-मन मैं खीज गया

सुख आया
लुट लुटकर
कन कन मैं छीज गया

क्या केवल
इतनी पूँजी के बल
मैंने जीवन को ललकारा था

वह मैं नहीं था, शायद वह
कोई और था
उसने तो प्यार किया, रीत गया, टूट गया
पीछे मैं छूट गया