भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अटके संवाद मार्च में / अनूप सेठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप सेठी }} <poem> कॉन्वेंट पढ़ी लड़की सी चबर चबर सु...)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अनूप सेठी
 
|रचनाकार=अनूप सेठी
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
कॉन्वेंट पढ़ी लड़की सी चबर चबर  
 
कॉन्वेंट पढ़ी लड़की सी चबर चबर  

22:33, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

कॉन्वेंट पढ़ी लड़की सी चबर चबर
सुबह
तड़के ही खलेर देती पँख

मार्च की दोपहर
मनहूस
भांय भांय सूरज
अचानक

उदास मायूस शाम
पसरी हुई
अँधेरे में अकस्मात रात
बेजानी

सारा का सारा दिन
किसी दूसरे शहर का
किसी दूसरे शहर में

किससे मिलना है
कहाँ जाना है
पता ही नहीं
फिर भी रहना है
कहना है बहुत कुछ
किससे
कब
पता ही तो नहीं।
               (1986)