भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कौंध के बाद की गरज तले / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल }} <poem>...) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल | |संग्रह=अन्धे कहार / अवतार एनगिल | ||
}} | }} | ||
− | <poem>कौंध के बाद की गरज तले | + | {{KKCatKavita}} |
+ | <poem> | ||
+ | कौंध के बाद की गरज तले | ||
सड़क के बीचों-बीच | सड़क के बीचों-बीच | ||
वे मिले अचानक | वे मिले अचानक |
13:41, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
कौंध के बाद की गरज तले
सड़क के बीचों-बीच
वे मिले अचानक
और चल दिये
साथ-साथ
बिना किसी
भूमिका के
लगे बतियाने
एक-दूसरे के दर्पण बने
यहां तक
कि उनके पास
कोई शब्द न रहे
उन्होंने इक-दूजे को
नहीं सुना
पर सुना
किसी ने
किसी को
नहीं छूआ
पर छूआ
अंततः
उसने कहा
मैं जानती थी
कि निश्चित था
हमारा मिलना
कौंध के बाद की गरज-सा