भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इतवार बाज़ार / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> रविवार ...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
|एक और दिन / अवतार एन गिल
+
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
रविवार को रद्द करके  
 
रविवार को रद्द करके  

22:23, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

रविवार को रद्द करके
वे लोग
बाज़ार में निकल आये हैं

खाली पेटियों
फोलडंग चारपाईयों
और पुरानी चद्दरों पर
बाज़ार बिछाकर
उन लोगों ने
अपने तरपाल
धरती और आकाश के बीच
तान दिये हैं

मुनसपालिटी पाले
तहबाज़ारी की रसीदें काटकर
बोहनी कर रहे हैं

अब,लगभग तय है
कि हफ़्ते में एक दिन
बाज़ार की छावनी पर
इतवार बाज़ार के सेना का
कब्ज़ा रहेगा