भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुझ को खंज़र थमा दिया जाए / जतिन्दर परवाज़" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जतिन्दर परवाज़ }} {{KKCatGhazal}} <poem> मुझ को खंजर थमा दिया ज…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:24, 9 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
मुझ को खंजर थमा दिया जाए
फिर मिरा इम्तिहाँ लिया जाए
ख़त को नज़रों से चूम लूँ पहले
फिर हवा में उड़ा दिया जाए
तोड़ना हो अगर सितारों को
आसमाँ को झुका लिया जाए
जिस पे नफरत के फूल उगते हों
उस शजर को गिरा दिया जाए
एक छप्पर अभी सलामत है
बारीशों को बता दिया जाए
सोचता हूँ के अब चरागों को
कोई सूरज दिखा दिया जाए