भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक लड़का / इब्ने इंशा

17 bytes added, 13:30, 9 नवम्बर 2009
|रचनाकार=इब्ने इंशा
}}
{{KKCatKavita}}<poem>
एक छोटा-सा लड़का था मैं जिन दिनों
 
एक मेले में पंहुचा हुमकता हुआ
 
जी मचलता था एक-एक शै पर मगर
 
जेब खाली थी कुछ मोल ले न सका
 
लौट आया लिए हसरतें सैकड़ों
 
एक छोटा-सा लड़का था मै जिन दिनों
 
खै़र महरूमियों के वो दिन तो गए
 
आज मेला लगा है इसी शान से
 
आज चाहूं तो इक-इक दुकां मोल लूं
 
आज चाहूं तो सारा जहां मोल लूं
 
नारसाई का जी में धड़का कहां ?
 
पर वो छोट-सा अल्हड़-सा लड़का कहां ?
 
नारसाई=असमर्थता
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits